सूचना मिली है कि पटना के पत्रकार श्याम सुंदर को विशाखापत्तनम के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि पत्रकार श्याम सुंदर अपने ससुर से मिलने विशाखापत्तनम गए हुए थे. उनके ससुर विजय आर्या नक्सल नेता हैं और विशाखापत्तनम की जेल में बंद हैं. पुलिस की इस कार्रवाई की कई पत्रकारों ने निंदा की है.





