रांची से पाल ब्राडकॉस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछले छह महीनों से 'पंचायत आब्जर्वर' का प्रकाशन किया जा रहा है। पाक्षिक 'पंचायत आब्जर्वर' में पंचायतों, कृषि व सामाजिक सरोकार के मुद्दों सहित अन्य विषयों से जुड़ी हई सामग्री प्रकाशित की जा रही है। पत्रकार व संपादक सुधीर पाल द्वारा प्रकाशित पंचायत आब्जर्वर फिलहाल 20 पेजों का टैबलाइट अखबार है। इसका प्रिंटिंग दैनिक भास्कर के प्लांट से कराया जा रहा है।
पांच लोगों की टीम में मुख्य उपसंपादक विकास कुमार सिन्हा, रिपोर्टर बुधमनी गुड़िया, उदय शंकर झा व कॉर्डिनेटर कौशिक बनर्जी हैं। झारखंड के सभी जिलों से पंचायत आब्जर्वर के लिए एजेंट की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी जिलों से पंचायत व किसानों से संबंधित खबरें प्रकाशित की जा रही है। आने वाले दिनों में यह अखबार साप्ताहिक व पेजों में बढ़ोत्तरी भी की जायेगी।






