उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन के समीप आज दोपहर रेलवे के आयल डिपो व लोको डीजल इंजन शेड के समीप स्थित झाड़ियो में अचानक आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया| दरअसल डीजल लोको शेड से व आयल डिपो से जो आयल निकलता है वह पास स्थित एक तालाब में जाकर इकट्ठा होता है। आज दोपहर अचानक लगी आग ने पूरी तरह से तालाब व झाड़ियो को अपनी चपेट में ले लिया।
आग के विकराल रूप को देखते हुी अफरा-तफरी मच गयी। आग रेलवे के डीजल इंजनो में भरने के लिए बनाये गए तेल डिपो की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। जिसको लेकर लोगो में भी कोहराम मच गया था। यदि ये आग रेलवे के तेल डिपो तक पहुंच जाती है तो एक बड़े हादसे को रोक पाना नामुमकिन है| फिलहाल मौके पर रेलवे के अधिकारी फायर फाइटर के साथ मौजूद है|
भौगोलिक स्थिति के कारण आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| वहीं रिहाइशी रेलवे कालोनी की तरफ बढती आग को देखते हुए लोग घरो से बहार निकल गए हैं| मौके पर आला अधिकारी नजर बनाये हुए हैं| लगभग ४ घंटे बाद भी आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है|





