हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार योगेश कुमार गोयल की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता गोयल का गत 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थी किन्तु गत वर्ष नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में इलाज के बाद तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रही थी लेकिन 5 मार्च को रात्रि लगभग 8 बजे अचानक हृदयगति रूक जाने के बाद उनका निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार 6 मार्च को पूरे रीति-रिवाज के साथ श्री गोयल के पैतृक निवास स्थान बादली, जिला झज्जर में कर दिया गया। श्रीमती संगीता मात्र 35 वर्ष की थी और वे अपने पीछे लगभग 10 वर्षीय एक पुत्र अतुल को छोड़ गई हैं। संगीता का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के माछरौली गांव में 27 मई 1978 को हुआ था और उन्होंने झज्जर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की थी।





