Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गुस्‍साए पत्रकारों ने सुल्‍तानपुर में फूंका एसपी का पुतला

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में हिंदुस्‍तान के छायाकार राज बहादुर यादव की पिटार्इ के मामले में आरोपित पुलिस अधिकारियों के निलंबन व तबादले की मांग को लेकर आंदोलित जिले के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका. इसके पहले भारी संख्‍या में पत्रकारों ने तिकोनिया पार्क में धरना दिया तथा शहर के भीतर जुलूस निकाला. इस दौरान तमाम संगठनों के लोग भी पत्रकारों के साथ खड़े नजर आए.

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में हिंदुस्‍तान के छायाकार राज बहादुर यादव की पिटार्इ के मामले में आरोपित पुलिस अधिकारियों के निलंबन व तबादले की मांग को लेकर आंदोलित जिले के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका. इसके पहले भारी संख्‍या में पत्रकारों ने तिकोनिया पार्क में धरना दिया तथा शहर के भीतर जुलूस निकाला. इस दौरान तमाम संगठनों के लोग भी पत्रकारों के साथ खड़े नजर आए.

25 फरवरी को एसपी कार्यालय में लाठी चार्ज का कवरेज कर रहे छायाकार राज बहादुर की की पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पिटार्इ कर दी गयी थी तथा उनका कैमरा छीनकर उसे भी क्षतिग्रस्‍त करने की कोशिश की गई थी. इसके बाद से ही सुल्‍तानपुर जिले के पत्रकार पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं. पत्रकार एसपी के तबादले और आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं.

तिकोनिया पार्क में पत्रकारों ने पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना दिया. धरने के बाद पत्रकारों ने शहर में भी जुलूस निकाला. कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी का पुतला फूंका. पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम के. धन लक्ष्मी को सौंपा. ज्ञापन में एसपी, सीओ सिटी व कोतवाल का निलंबन व स्थानांतरण व भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की ठोस व्यवस्था किये जाने की मांग की है. हालांकि पिछले कई दिनों से आंदोलित पत्रकारों की मांगों का किसी से संज्ञान नहीं लिया है, जिससे उनमें रोष व्‍याप्‍त है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...