बाड़मेर। राजस्थान के जालोर इलाके में प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र 'सत्यपुर टाइम्स' ने इलाके में ई टीवी के लिए काम करने वाले पत्रकार की प्रशंसा का लम्बा चौड़ा खबर रूपी लेखा-जोखा प्रकाशित करके उसकी हवा निकालने में कोई कसर बाकी नहीं रखी हैं। 25 फरवरी के अंक में "अयोग्य हाथों में पत्रकारिता की बागडौर, बन्दर के हाथ में उस्तरा के बराबर" शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर में इस ई टीवी पत्रकार की पोल्ल्म पट्टी बताई हैं।
वैसे पहले ऐसा नहीं होता था कि पत्रकार ही पत्रकार की औकात अपनी समाचार संस्था के जरिये खोल दे, लेकिन जब से यशवंत भाई ने भड़ास4मीडिया जैसी अभिनव पहल की हैं उसके बाद से छोटे से इलाकों में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र भी ताकतवर लोगों से भिड़ने के लिए तैयार हैं। क्यूंकि शायद वो भी जान गये हैं कि चोर और भ्रष्टाचारी सिर्फ भौंकना जानते हैं।
खबर को ठीक से पढ़ने के लिए नीचे अखबार के फोटो पर क्लिक करें.
लेखक दुर्ग सिंह राजपुरोहित राजस्थान के पाकिस्तानी सीमा से सटे बाड़मेर जिले के पत्रकार हैं. पत्रकारिता में दस वर्ष का अनुभव रखने वाले पुरोहित सीमा मामलों से जुड़ी पत्रकारिता में ख़ास अनुभव रखते हैं. इनसे संपर्क मोबाइल नम्बर 09928692444 के जरिए किया जा सकता है. वर्तमान में न्यूज़ एक्सप्रेस के बाड़मेर प्रभारी और पंजाब केसरी के बाड़मेर ब्यूरो के इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.






