कराची : आतंकवादी संगठन लश्कर ए झंगवी के एक बड़े कमांडर को अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में कथित रूप से शामिल होने के आरोप पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। यह संगठन पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर शिया समुदाय के लोगों की हत्या का भी आरोपी है। पैरा मिलिट्री रेंजर्स ने शहर में एक छापे के दौरान सिंध खंड के लश्कर ए झंगवी के पूर्व अध्यक्ष कारी अब्दुल हई को गिरफ्तार कर लिया।
रेंजर्स के एक सूत्र ने कहा कि हई कई मामलों में वांछित था जिसमें वर्ष 2002 में पर्ल की हत्या शामिल है। इससे परहले हई को 2003 में पर्ल के अपहरण और हत्या की योजना बनाने में शामिल होने के संदेह में मुल्तान से गिरफ्तार किया गया था। हई कथित रूप से एक अन्य आतंकवादी रियाज बसरा द्वारा 1994 में लाहौर की सत्र अदालत से फरार होने में मदद देने में शामिल था।





