दैनिक जागरण, मधुबनी से श्यामानंद मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रभारी के पद पर कार्यरत थे. खबर है कि वे अपनी नई पारी देशबंधु से शुरू करेंगे. वे मधुबनी में ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रबंधन ने उनका तबादला दरभंगा के लिए कर दिया गया था. वे लंबे समय से जागरण के साथ जुड़े हुए थे.
एमएचवन न्यूज से खबर है कि विकास राज तिवारी ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. विकास इसके पहले हमार टीवी के साथ असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर चुके हैं. पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.






