Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गोरखपुर

मछली मारने को लेकर सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 42 पर मामला दर्ज

देवरिया 18 मार्च। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मछली मारने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर आपस में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 8 महिलाओं समेत कुल 25 लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल एक महिला को मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने सोमवार को कुल 42 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। एक पक्ष के लोगों ने सरकारी डाक्टरों द्वारा मेडिकल में पक्षपात किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

घटना रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के ग्राम मंगराईच की है। घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने बताया कि गांव की एक पोखरी पर गांव के ही दो गुट अपना कब्जा जता रहे थे। दोनों गुट के लोग स्वयं को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बताते हैं। रविवार के दिन दोनों पक्ष मछली मारने के लिए पोखरी पर चले गये और आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में लाठी डंडा तथा ईंट व धारदार हथियार का प्रयोग किया। जिससे 25 लोगों चोटें आई है, जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के पिता किशोर यादव भी शामिल हैं। एसओ ने बताया कि घायलों का डाक्टरी मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

देवरिया से ओपी श्रीवास्‍तव की रिपोर्ट. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...