Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कवरेज से नाराज टीएसआई ने इंडिया न्‍यूज के पत्रकार को पीटा, मीडियाकर्मी आक्रोशित

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत सोमवार की दोपहर समाचार कवरेज करने गये इंडिया न्यूज़ टीवी चैनल के पत्रकार को शहर के टीएसआई ने बीच चौराहे पर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद में जब पत्रकारों ने इस घटना का विरोध किया तो वह माफी मांगने को तैयार हो गया। लेकिन पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाये जाने की मांग की है तथा टीएसआई को निलम्बित करने की भी आवाज उठायी है।

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत सोमवार की दोपहर समाचार कवरेज करने गये इंडिया न्यूज़ टीवी चैनल के पत्रकार को शहर के टीएसआई ने बीच चौराहे पर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद में जब पत्रकारों ने इस घटना का विरोध किया तो वह माफी मांगने को तैयार हो गया। लेकिन पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाये जाने की मांग की है तथा टीएसआई को निलम्बित करने की भी आवाज उठायी है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सफेदाबाद गढ़ी निवासी ध्रुव कुमार गोस्वामी एक टीवी चैनल का जिला रिपोर्टर है। पिछले कई दिनों से वह लगातार बाराबंकी शहर के मुख्य चौराहों से संचालित होने वाले डग्गामार वाहनों की खबर कवरेज कर रहा था। इस बात की जानकारी शहर की टीएसआई मनोज कुमार पन्त को गयी। आज सुबह जब पत्रकार का बड़ा भाई अरुण कुमार गोस्वामी जो अपनी टाटा मैजिक गाड़ी लेकर शहर आया था, उसको देखते ही टीएसआई ने पिटाई कर दी और यह कहा कि जा करके अपने भाई से कह देना जो कवरेज कर रहो हो उसको न दिखाये नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

जब इस बात की जानकारी जब चैनल पत्रकार ध्रुव कुमार को हुई तो वह रामनगर को जाने वाले चौराहे पर पहुंच गया और टीएसआई से यह पूछने लगा कि आखिर तुमने किस वजह से मेरे भाई को मारा पीटा। इतना सुनते ही टीएसआई आग बबूला हो गये और पत्रकार ध्रुव कुमार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बीच चौराहे पर जमकर मारना पीटना शुरू कर दिया। वहां पर उपस्थित कई नागरिकों ने जब बीच बचाव का प्रयास किया तो टीएसआई ने कहा कि कोई भी बीच में नहीं आयेगा आज इसको पत्रकारिता सिखा दूंगा। घायल अवस्था में ध्रुव कुमार कोतवाली नगर पहुंचा और टीएसआई के विरूद्ध लिखित शिकायती पत्र दिया। लेकिन कोतवाली प्रभारी ने घटना का मुकदमा नहीं दर्ज किया और वह टीएसआई के पक्ष में ही बोलते हुए यह कहा कि आपस में सुलह समझौता कर लो। लड़ाई झगड़े का कोई फायदा नहीं है।

वहां से हताश होकर ध्रुव ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक बाराबंकी और जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को दिया। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने बताया कि शहर में सैकड़ों डग्गामार वाहन चल रहे हैं और टीएसआई इन वाहनों से प्रतिमाह लाखों रुपये वसूल रहा है। जब मैंने इसका कवरेज करना शुरू किया तो इसने मुझे बीच चौराहे पर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पत्रकार धु्व ने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमा दर्ज करके आरोपी टीएसआई के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा।

दूसरी तरफ टीएसआई की दबंगई से क्षुब्ध पत्रकारों ने इसका कड़ा विरोध किया है। जबकि ग्रामीण पत्रकार कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के ध्रुव को न्याय नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन, जिला पत्रकार एसोसिएशन, बाराबंकी पत्रकार एसोसिएशन, श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए तत्काल आरोपी टीएसआई को निलम्बित करने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...