ब्रिटेन के कुछ प्रमुख समाचार पत्र समूहों ने देश में प्रेस नियामक से जुड़े नए नियमों वाली निगरानी व्यवस्था का विरोध करते हुए इसका बहिष्कार करने की धमकी दी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, उप प्रधानमंत्री निक क्लेग और नेता प्रतिपक्ष एड मिलिबैंड ने कई महीनों की तनातनी के बाद मीडिया को लेकर नई निगरानी संस्था बनाने से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किया। द सन और डेली मेल सहित यहां के तीन प्रमुख अखबार समूहों ने सरकारी व्यवस्था का बहिष्कार करने और अपनी खुद की नियामक संस्था बनाने की चेतावनी दी है।
डेली मेल समूह, टेलीग्राफ मीडिया समूह और न्यूज इंटरनेशनल ने इस नई व्यवस्था को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि यहां के तीन अन्य प्रमुख अखबारों द गार्डियन, फाइनेंशियल टाइम्स और द इंडिपेंडेंट बहिष्कार करने की योजना में शामिल नहीं हैं। एजेंसी





