सहारा समय में पिछले दिनों ही ज्वाइन करने वाली एंकर कम प्रोड्यूसर कंचन डोगरा ने इस्तीफा दे दिया है. वे कहां जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. कंचन पी7 न्यूज से इस्तीफा देकर सहरा समय पहुंची थीं. उन्हें सहारा में ज्वाइन किए एक महीने भी नहीं हुए थे. उनके इस्तीफा देने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है.
हालांकि पिछले कुछ समय में सहारा ज्वाइन करके इस्तीफा देने वाली कंचन दूसरी कर्मचारी हैं. इसके पहले जी न्यूज से आए वाशिन्द्र मिश्र भी मात्र एक सप्ताह में इस्तीफा देकर सहारा से चले गए थे. बड़ी-बड़ी सैलरी पर आने वाले लोगों का सहारा से चले जाने को लेकर कई तरह के कयास और चर्चा होने लगी है. कंचन जी न्यूज को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. वे सोनी और डीडी पर कई कार्यक्रमों की एंकरिंग भी कर चुकी हैं.






