Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हत्‍यारोपी की मदद करने के मामले में जागरण के जीएम ने दी ब्‍यूरोचीफ को क्‍लीनचिट

दैनिक जागरण, ग्वालियर-झांसी से खबर है कि एक हत्‍यारोपी की मदद करने के आरोपी छतरपुर के ब्‍यूरोचीफ को प्रबंधन ने क्‍लीन चिट दे दिया है. जानकारी के अनुसार जागरण के जीएम प्रशांत सिंह ने छतरपुर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. उसके बाद ब्‍यूरोचीफ राजू सरदार को उन्‍होंने क्‍लीनचिट दे दिया. हालांकि कुछ लोग उनकी होटल के कमरे के अंदर बैठकर जांच करने की कार्रवाई को भी संदेह की नजर से देख रहे हैं.

दैनिक जागरण, ग्वालियर-झांसी से खबर है कि एक हत्‍यारोपी की मदद करने के आरोपी छतरपुर के ब्‍यूरोचीफ को प्रबंधन ने क्‍लीन चिट दे दिया है. जानकारी के अनुसार जागरण के जीएम प्रशांत सिंह ने छतरपुर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. उसके बाद ब्‍यूरोचीफ राजू सरदार को उन्‍होंने क्‍लीनचिट दे दिया. हालांकि कुछ लोग उनकी होटल के कमरे के अंदर बैठकर जांच करने की कार्रवाई को भी संदेह की नजर से देख रहे हैं.

उल्‍लेखनीय है कि बीते 14 मार्च को एक हत्‍यारोपी ने पुलिस के सामने यह आरोप लगाया था कि दैनिक जागरण के ब्‍यूरोचीफ राजू सरदार एफआईआर में से उसका नाम हटवा देगा. इसके लिए उसने लाखों रुपये लिए. साथ ही उसने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने में मदद देने की बात भी कही. इसके बाद पुलिस ने कहा था कि राजू सरदार पर भी जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. इसके बाद ही प्रबंधन ने जीएम प्रशांत सिंह को भेजकर मामले की जांच करने को कहा था. प्रबंधन की तरफ से भले ही राजू सरदार को क्‍लीनचिट मिल गई हो परन्‍तु पुलिस अभी भी अपनी जांच जारी रखी हुई है.

दूसरी तरफ सिटी एसपी निमिष अग्रवाल का कहना है कि इनामी बदमाश के कथन के आधार पर राजू सरदार पर अपराध दर्ज किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ प्रभारी मंत्री हरिशंकर खटिक ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि उनका किसी अपराधी या अपराधी की मदद करने वालों से कोई रिश्‍ता नहीं है, पुलिस अपना काम करेगी. इस बयान के बाद माना जा रहा है कि पुलिस जांच के बाद जल्‍द ही राजू सरदार यानी दैनिक जागरण के ब्‍यूरो चीफ के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...