लखनऊ से प्रकाशित निष्पक्ष प्रतिदिन के संपादक जगदीश नारायण शुक्ल ने निष्पक्ष दिव्य संदेश के चीफ एडिटर डीके त्रिपाठी, संपादक रेखा गौतम तथा रिपोर्टर त्रिनाथ के शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है. भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि निष्पक्ष दिव्य संदेश ने उनके बारे में गलत खबर प्रकाशित कर उनकी मानहानि की है. निष्पक्ष दिव्य संदेश में उनके बारे में प्रकाशित खबर से समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है.
अधिवक्ता संजय दीक्षित के माध्यम से भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है कि अखबार के संपादक नोटिस मिलने के पंद्रह दिनों के भीतर प्रथम पेज पर माफीनामा प्रकाशित करें. अन्यथा ऐसा न करने की स्थिति में वे आईपीसी की धारा 499, 500 के तहत 1 करोड़ रुपये के मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे. नोटिस की प्रति यूं हैं..









