वीओएन, देहरादून से चर्चानुमा खबर है कि इस चैनल से वरिष्ठ पद पर जुड़े रहे संजय श्रीवास्तव एवं राजेंद्र जोशी का नाता टूट गया है. बताया जा रहा है कि वे लोग इस चैनल से कुछ समय से जुड़े हुए थे. हालांकि कुछ लोग उनके खुद छोड़कर जाने की बात भी कह रहे हैं. कुछ आर्थिक हेरफेर की चर्चाएं भी अंदरखाने में हो रही हैं. इस संदर्भ में जब संजय श्रीवास्तव तो बात की गई तो उन्होंने कहा कि निकाले जाने या छोड़ने जैसी कोई बात ही नहीं है. जब हमने चैनल ज्वाइन ही नहीं किया तो छोड़ा या निकाला कैसे जा सकता है.
उन्होंने बताया कि वो एक न्यूज एजेंसी के ब्यूरोचीफ हैं, इसलिए किसी और संस्थान के साथ जुड़ना संभव ही नहीं है. जब राजेंद्र जोशी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नॉट रिचेबल बताता रहा. हालांकि चैनल के वरिष्ठों ने भी माना कि ये लोग चैनल से जुड़े हुए नहीं थे. बल्कि कार्यक्रमों में मेहमान के तौर पर चैनल में ये उपस्थित होते थे.





