Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंडिया न्‍यूज पर दीपक चौरसिया सामने लाएंगे “केजरीवाल का कलंक”

अरविंद केजरीवाल को एक्सपोज करने वाले एक के बाद एक इंटरव्यू से खलबली मचाने के बाद इंडिया न्यूज ऑपरेशन एक्सपोज केजरीवाल राउंड 2 के साथ तैयार दिख रहा है. चैनल पर एक प्रोमो चल रहा है- “केजरीवाल का कलंक”. प्रोमो में कहा जा रहा है कि रात 8 बजे ये कार्यक्रम दिखाया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल को एक्सपोज करने वाले एक के बाद एक इंटरव्यू से खलबली मचाने के बाद इंडिया न्यूज ऑपरेशन एक्सपोज केजरीवाल राउंड 2 के साथ तैयार दिख रहा है. चैनल पर एक प्रोमो चल रहा है- “केजरीवाल का कलंक”. प्रोमो में कहा जा रहा है कि रात 8 बजे ये कार्यक्रम दिखाया जाएगा.

इंडिया न्यूज के सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को एक्सपोज करने वाली इस सीरीज में आम आदमी पार्टी के ऐसे नेताओं का वो सच सामने रखा जाएगा जो अब तक या तो सामने नहीं आ पाया हैं या बड़ी बहस का विषय नहीं बन पाया है. चैनल के सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल और उनके सहयोगी ईमानदारी और पारदर्शिता की जितनी बातें करते हैं वो उस पर खुद कितने गंभीर हैं, इसका सच सामने आएगा.

इंडिया न्यूज पर रात 8 बजे चैनल के एडिटर इन चीफ दीपक चौरसिया “टुनाइट विद दीपक” शो होस्ट करते हैं. जाहिर है कि केजरीवाल पर खुलासे की सीरीज में दूसरा राउंड भी दीपक चौरसिया के शो से ही शुरू होने वाला है. अरविंद केजरीवाल को एक्सपोज करने के पहले राउंड की अगुवाई भी दीपक ने ही की थी. पिछली बार की तरह इस बार भी बहस के आम आदमी पार्टी बनाम इंडिया न्यूज और दीपक चौरसिया बनाम अरविंद केजरीवाल की शक्ल लेने के पूरे आसार हैं.

पहली सीरीज में दीपक चौरसिया के साथ अन्ना हजारे, बाबा रामदेव, श्रीश्री रविशंकर, जस्टिस संतोष हेगड़े, स्वामी अग्निवेश, जनरल वीके सिंह और भय्यूजी महाराज के इंटरव्यू दिखाए गए थे. पहली सीरीज की बहस इतनी तीखी हो गई थी कि अरविंद केजरीवाल ने इंडिया न्यूज के खिलाफ बयानबाजी तक शुरू कर दी थी. आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने लाइव शो में काफी कुछ कह दिया था. इतना ही नहीं इंडिया न्यूज को आम आदमी पार्टी ने लाइव शो में ही खुली बहस की चुनौती दे दी थी और ये लाइव शो में ही तय भी हो गया कि बहस जंतर-मंतर पर होगी.

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने लाइव शो में ये शर्त रखी कि इंडिया न्यूज बहस में स्वामी अग्निवेश और भय्यूजी महाराज को शामिल करेगा तभी केजरीवाल आएंगे क्योंकि केजरीवाल पर आरोप इन दोनों ने लगाए हैं. लेकिन तय बातों के उलट केजरीवाल जंतर-मंतर नहीं पहुंचे जबकि इंडिया न्यूज पर स्वामी अग्निवेश और भय्यूजी महाराज बैठे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...