बाराबंकी। बेनी के बयान पर आज जिले में कहीं बेनी के पुतले जलें तो कहीं कांग्रेसियों ने मुलायम की अर्थी निकालने की कोशिश की। कुछ समाजवादी के उदंड कार्यकर्ताओं ने कम्पनी बाग स्थित बेनी के आवास पर हुड़दंग मचायी। बाउन्ड्री गिराने के लिए एकत्र होने का प्रयास किया। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज के तत्काल पहुंच जाने और मेरी लाश पर से निकलकर करके ही नेता जी को बदनाम कर पाओगे कहकर वापस किया।
जानकारी के अनुसार आज बेनी के मुलायम को आतंकवादियों का संरक्षक बयान पर जिले में काफी हंगामा रहा। सट्टी बाजार, धनोखर चौराहा, छाया चौराहा पर बेनी का पुतला फूंका गया तो नाका सतरिख पर कांग्रेसियों ने मुलायम की अर्थी निकालने का प्रयास किया। भारी पुलिस बल ने पुतले को अपने कब्जे में लेकर राहत की सांस ली। वहीं दूसरी तरफ बेनी के कम्पनी बाग स्थित आवास पर सपाई पहुंच गये। इसकी खबर जब सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज और नगर विधायक सुरेश यादव को हुई तो तत्काल किसी बड़ी घटना से बचने के लिए मौके पर पहुंचे।
बेनी के आवास पर नारेबाजी बाहर से सपाई कर रहे थे तो अंदर से बेनी जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे। मामला गम्भीर था, कुछ लोग बाउन्ड्री तोड़कर तोड़-फोड़ करने की तैयारी करने लगे। सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज इस पर नाराज हो गये। उन्होंने तत्काल कार्यकर्ताओं को खदेड़ने लगे। लेकिन कार्यकर्ता जोश में होश खो बैठे थे। वह तोड़ फोड़ करने पर उतारू थे। मौलाना मेराज नाराज हुए और चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगे तुम लोग नेता जी (मुलायम सिंह) को बदनाम न करो हमारी लाश पर से गुजरोगे तभी बेनी के आवास को नुकसान पहुंचा पाओगे। थोड़ी देर बाद मौलाना के गुस्से का असर हुआ, कार्यकर्ता तितर-बितर हुए। तब जा करके विधायक सुरेश यादव और मौलाना मेराज ने राहत की सांस ली।
बाराबंकी से रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट.





