Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

समर्थन वापसी के साइड इफेक्‍ट, करुणानिधि के पुत्र के घर सीबीआई छापा

नई दिल्ली। करुणानिधि ने कल समर्थन वापस लिया और आज उनके बेटे स्टालिन के घर पर सीबीआई का छापा पड़ गया है। सीबीआई ने द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि के पुत्र एम के स्टालिन के खिलाफ विदेशी कार लिमोजीन के आयात पर ड्यूटी न चुकाने के मामले में चेन्नई स्थित आवास पर छापेमारी की है। सुबह से ही सीबीआई के अफसर स्टालिन से पूछताछ कर रहे हैं। ये छापा ऐसे वक्त में पड़ा है जब सरकार से समर्थन लिए डीएमके के दो दिन ही बीते हैं। सीबीआई स्टालिन के सेक्रेटरी के घर पर भी छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक एमके स्टालिन के घर में छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की नजर उनके रिश्तेदारों पर भी है। डीआरआई ने सीबीआई से कम्पलेंट विदेशी कार आयात के मामले में ड्यूटी चोरी की शिकायत की थी। इसके बाद सीबीआई ने 20 करोड़ रुपये के अवैध कार आयात मामले में स्टालिन के घर छापेमारी की है। फिलहाल चेन्नई में छापेमारी की जा रही है। अवैध कार वाली एक कार स्टालिन के नाम पर है। इस पर स्टालिन ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध है। हम मामले का कानूनी ढंग से सामना करेंगे। सीबीआई छापे की वजहों की मुझे जानकारी नहीं है।

करुणानिधि के बेटे स्टालिन के घर सीबीआई छापे ने फिर सवाल उठा दिए हैं कि क्या उन्होंने सरकार से समर्थन वापसी की कीमत चुकाई है। विदेशी कार आयात का ये मामला 5 साल पुराना है। तो सीबीआई अब तक चुप क्यों रही। जब तक डीएमके का साथ मिलता रहा, सीबीआई चुप रही, लेकिन डीएमके के समर्थन वापस लेते ही सीबीआई स्टालिन के घऱ पहुंच गई। डीएमके नेता टी आर बालू ने कहा है कि स्टालिन पर छापा बदले की कार्रवाई है। हम इस मामले को संसद में उठाएंगे। उधर, बीजेपी और एसपी ने भी छापे के समय पर सवाल उठाए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...