सहारा समूह से खबर है कि एनसीआर चैनल के हेड राजेश कौशिक का कल रात भीषण एक्सीडेंट हो गया. वे दिल्ली के अशोका होटल में सहारा ग्रुप की तरफ से आयोजित पार्टी से लौट रहे थे. उनकी कार को बंपर और ट्रेलर ने धक्का मारा और कार डिवाइडर से भी टकरा गई. उनकी सीने की हड्डियां टूट गई हैं. टूटी हुई हड्डियां फेफड़े में घुस गईं. लीवर भी डैमेज हो चुका है.
कोमा सी हालत में उन्हें यशोदा हास्पिटल, नेहरु नगर, गाजियाबाद में भर्ती कराया गया. उनका आपरेशन कर दिया गया है. हालत स्थिर है. फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं. इस दुर्घटना से सहारा मीडिया के कर्मी स्तब्ध हैं. सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुवाएं की हैं.





