लंदन : विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के स्वीडन प्रत्यर्पण के बारे में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा अथवा नहीं इसका फैसला 25 दिसंबर तक होने की उम्मीद है। हाईकोर्ट ने हाल में असांजे को स्वीडन प्रत्यर्पित करने का फैसला किया था जहां उन पर यौन उत्पीड़न का मामला चलाया जाना है।
असांजे 19 दिसंबर तक सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं। इसके बाद तीन न्यायाधीशों की पीठ फैसला करेगी कि याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर किया जाय अथवा नहीं। यह फैसला क्रिसमस तक आ सकता है। साभार : जागरण





