Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

स्‍टार प्‍लस टॉप पर, सब टीवी-लाइफ ओके में कड़ा मुकाबला

इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ग्‍यारहवें सप्‍ताह की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्‍टार प्‍लस की रेटिंग प्‍वाइंट में लगातार तीसरे सप्‍ताह भी वृद्धि दर्ज हुई है। स्‍टार प्‍लस लगातार पहले नम्‍बर पर बना हुआ है, जबकि जी टीवी दूसरे नम्‍बर पर है। इस सप्‍ताह कलर्स चैनल को लंबा नुकसान हुआ है, जिससे उसके और जी टीवी के बीच का फासला बढ़ गया है। इस सप्‍ताह सोनी टीवी एवं सब टीवी को भी फायदा हुआ है।  

इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ग्‍यारहवें सप्‍ताह की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्‍टार प्‍लस की रेटिंग प्‍वाइंट में लगातार तीसरे सप्‍ताह भी वृद्धि दर्ज हुई है। स्‍टार प्‍लस लगातार पहले नम्‍बर पर बना हुआ है, जबकि जी टीवी दूसरे नम्‍बर पर है। इस सप्‍ताह कलर्स चैनल को लंबा नुकसान हुआ है, जिससे उसके और जी टीवी के बीच का फासला बढ़ गया है। इस सप्‍ताह सोनी टीवी एवं सब टीवी को भी फायदा हुआ है।  

आइए जानें टैम रेटिंग के ग्‍यारहवें सप्ताह में छोटे परदे पर क्या कुछ बदला और क्या नहीं। स्टार प्लस चैनल पिछले सप्ताह 272 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर वन पर था। जबकि इस बार इसकी रेटिंग 273 प्‍वाइंट हो गई है। यह चैनल लगातार नम्‍बवर वन बना हुआ है। जी टीवी को इस सप्‍ताह जीआरपी रेटिंग का नुकसान हुआ है, फिर भी यह दूसरे नंबर पर अपना कब्‍जा बरकरार रखे हुए है। पिछले सप्‍ताह जी टीवी की रेटिंग 215 थी, जो इस सप्‍ताह 202 पर पहुंच गई है।

पिछले सप्‍ताह 214 जीआरपी रेटिंग के साथ तीसरे स्‍थान पर मौजूद कलर्स की जीआरपी इस बार घटकर 187 जीआरपी हो गई है। हालांकि इसके पायदान में कोई अंतर नहीं आया है। सोनी ने टीवी पिछले कई सप्ताह से नंबर 4 की पोजीशन बरकरार रखा है। इस सप्ताह सोनी टीवी की रेटिंग में वृद्धि हुई है। इस सप्ताह सोनी टीवी 155 जीआरपी से बढ़कर 163 जीआरपी तक पहुंच गया है। पिछले 18 महीने में सोनी टीवी का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है।

सब टीवी के रेटिंग में इस सप्‍ताह कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं लाइफ ओके कुछ अंकों के फायदे के साथ संयुक्‍त रूप से पांचवें स्‍थान पर है। दोनों चैनलों के इस सप्‍ताह 135 जीआरपी अंक हैं। सब टीवी पिछले सप्‍ताह भी 135 रेटिंग के साथ पांचवें नम्‍बर था। वहीं पिछले सप्‍ताह छठे नम्‍बर पर मौजूद लाइफ ओके का रेटिंग 126 जीआरपी था। आठवें सप्‍ताह में लाइफ ओके ने सब को छठे नम्‍बर पर ढकेल दिया था, परन्‍तु सब ने वापसी करते हुए नौंवे और दसवें सप्‍ताह में पांचवां पोजिशन हासिल कर लिया था, पर एक बार दोनों संयुक्‍त रूप से पांचवें नम्‍बर पर हैं। इसके बाद स्‍टार उत्‍सव का नम्‍बर है, जो पांच जीआरपी अंक के नुकसान से सातवें स्‍थान पर है। स्‍टार उत्‍सव के 50 जीआरपी प्‍वाइंट हैं, जो पिछले सप्‍ताह 55 जीआरपी थे। सहारा वन आठवें नम्‍बर पर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...