हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि धीरज गोयल का तबादला दिल्ली के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर जीएम के पद पर कार्यरत थे. दिल्ली में उन्हें क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. धीरज की जगह यशपाल कपूर को बरेली का जीएम बनाया गया है.
यशपाल लखनऊ में मीडिया मार्केटिंग के हेड के रूप में कार्यरत थे. दोनों लोग लंबे समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए हैं. यशपाल की जगह लखनऊ में अभी किसी को मीडिया मार्केटिंग हेड नहीं बनाया गया है. संभावना है कि जल्द ही प्रबंधन इस पद पर किसी को नियुक्त करेगा.





