एक सप्ताह पूर्व दैनिक भास्कर के नेशनल ब्यूरो से इस्तीफा देने वाली स्पेशल करेस्पांडेंट स्मिता मिश्रा ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. उन्होंने दिल्ली में हिंदुस्तान के नेशनल ब्यूरो में ज्वाइन किया है. यहां भी वे स्पेशल करेस्पांडेंट होंगी तथा पॉलिटिकल खबरों को कवर करेंगी. स्मिता साढ़े चार साल से दैनिक भास्कर के साथ जुड़ी हुई थीं.
अमर उजाला, जम्मू से चौदह साल पहले करियर की शुरू करने वाली स्मिता मिश्रा ने आतंकवाद के चरम दौर में कई स्टोरियां ब्रेक की, कई मानवीय एवं संवेदनशील स्टोरियां लिखीं. जम्मू में सालों काम करने के बाद वे दिल्ली आई गईं तथा ईटीवी से जुड़ गईं. जनमत चैनल को भी काफी समय तक अपनी सेवाएं दीं. जनमत से इस्तीफा देने के बाद वे भास्कर के साथ जुड़ गई थीं, यहां भी उन्होंने कई पॉलिटिकल खबरें ब्रेक कीं.
हिंदुस्तान, मुजफ्फरनगर से खबर है कि तरुण पाल ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां पर रिपोर्टर बनाया गया है. तरुण ने पिछले साल ही अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.





