Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

संवाददाताओं से दिहाड़ी मजदूर से बदतर सलूक कर रहा है प्रसार भारती

यशवंत जी, मैं भड़ास4मीडिया के माध्यम से आपको केंद्र सरकार के सरक्षण में चल रहे दूरदर्शन व आकशवाणी के जिला संवाददाताओं के शोषण के बारे में अवगत कराना चाहता हूँ कि किस प्रकार प्रसार भारती अपने वर्षों से काम कर रहे सवांददाताओं से दिहाड़ीदार मजदूर से भी बदतर सलूक कर रहा है। हम कई सालों से प्रसार भारती के अधिकारियों और सम्बंधित मंत्रियों को ज्ञापन व मीटिंग के माध्यम से बार बार अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं, परन्तु अपने ही गर्व में चूर इन लोगों के कानों पर आज तक जूं नहीं रेंगी।

अभी हाल ही में फिर हमारे एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं के विषय में एक ज्ञापन सौपा है, जो आपको भेजा जा रहा है। आप से अनुरोध है कि आप हमारी इस समस्या से पूरे देश के लोगों, नेताओं और नौकरशाहों को अवगत करा कर उन्हें सरकारी स्तर पर हो रहे शोषण का आईना दिखा सकें। अपने विज्ञापनों पर हजारों करोड़ फूंकने वाले, एजेंसियों को खबरों के नाम पर मोटी रकम देने वाले और देशभर में फैले अपने नेटवर्क तंत्र पर बेजा पैसा खर्च करने वाले प्रसार भारती को अपने स्ट्रिंगरों को ही न्यूनतम वेतन देने में कष्ट होता है। ये कहां का न्याय है कि हमसे एक मनरेगा मजदूर से भी कम पैसे में 24 घंटे काम लिया जाता है। यशवंत जी आपसे ये भी अनुरोध है कि सरकारी बदले की आग से बचने के लिए किसी का नाम प्रकाशित ना किया जाए क्योंकि अपनी पोल खुलती देख इनके पेट में एक बार दर्द तो होगा ही। धन्यवाद।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...