Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान, अलीगढ़ की लांचिंग आज, तैयारियां पूरी

अलीगढ़ से खबर है कि शुक्रवार को हिंदुस्‍तान की लांचिंग होने जा रही है. अखबार के ज्‍यादातर वरिष्‍ठ अधिकारी अलीगढ़ में अपना डेरा जमा चुके हैं. यह यूनिट आगरा के सेटेलाइट यूनिट के रूप में काम करेगा. इस यूनिट के इंचार्ज दीपक चौहान हैं तथा संपादकीय प्रभारी मनोज सिंह पमार हैं. चीफ रिपोर्टर सीपी सिंह तथा चीफ सब एडिटर मनोज वार्ष्‍णेय बनाए गए हैं. अखबार में संपादक के तौर पर आगरा के संपादक केके उपाध्‍याय का नाम जाएगा.

अलीगढ़ से खबर है कि शुक्रवार को हिंदुस्‍तान की लांचिंग होने जा रही है. अखबार के ज्‍यादातर वरिष्‍ठ अधिकारी अलीगढ़ में अपना डेरा जमा चुके हैं. यह यूनिट आगरा के सेटेलाइट यूनिट के रूप में काम करेगा. इस यूनिट के इंचार्ज दीपक चौहान हैं तथा संपादकीय प्रभारी मनोज सिंह पमार हैं. चीफ रिपोर्टर सीपी सिंह तथा चीफ सब एडिटर मनोज वार्ष्‍णेय बनाए गए हैं. अखबार में संपादक के तौर पर आगरा के संपादक केके उपाध्‍याय का नाम जाएगा.

अखबार को लांच करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सूत्रों का कहना है कि लांचिंग से पहले ही लगभग 90 हजार अखबार की बुकिंग हो चुकी है. आज शाम को अलीगढ़ के हबीब गार्डेन में लांचिंग की पार्टी आयोजित की गई है. खबर है कि अलीगढ़ में अखबार के प्रधान संपादक शशि शेखर, एचएमवीएल के सीईओ अमित चोपड़ा, आगरा के संपादक केके उपाध्‍याय, पश्चिमी यूपी के बिजनेस हेड अजय अरोड़ा, बरेली के संपादक आशीष व्‍यास, मुरादाबाद के संपादकीय प्रभारी मनीष मिश्रा समेत पहुंच चुके हैं. अखबार की लांचिंग कराने के लिए आगरा से राम कुमार शर्मा भी पहुंच चुके हैं. 

अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान की लांचिंग से दैनिक जागरण एवं अमर उजाला के हाथ-पांव भी फूले हुए हैं. दोनों अखबारों का प्रबंधन हिंदुस्‍तान की लांचिंग पर अपनी नजरें गड़ाए हुआ है. इन दोनों अखबारों ने हिंदुस्‍तान की लांचिंग के पहले ही अपने अखबारों की कीमत साढ़े तीन रुपये से घटाकर दो रुपए कर दिया था. इसके बाद भी हिंदुस्‍तान की बुकिंग को देखते हुए ये लोग आगे की रणनीतियों पर काम कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्‍तान प्रबंधन भी दोनों अखबारों को झटका देने के लिए अपने अखबार को दो रुपये में ही पाठकों तक पहुंचाएगा. शनिवार की सुबह चार बजे यह अखबार शहर के सात-आठ सेंटरों पर एक साथ औपचारिक तौर पर लांच किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...