Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

प्रसून शुक्ला साईं प्रसाद मीडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन हेड बने

न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में पोलिटिकल कोऑर्डिनेटर पद पर कार्यरत प्रसून शुक्ला को साईं प्रसाद मीडिया कंपनी के कॉरपोरेट अफेसर्स एंड कम्युनिकेशन का प्रभार सौंपा गया है. उन्हें जनरल मैनेजर, कॉरपोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस नई जिम्मेदारी के साथ प्रसून शुक्ला पत्रकारिता संबंधी अपना पहले वाला काम भी साथ-साथ करते रहेंगे.

न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में पोलिटिकल कोऑर्डिनेटर पद पर कार्यरत प्रसून शुक्ला को साईं प्रसाद मीडिया कंपनी के कॉरपोरेट अफेसर्स एंड कम्युनिकेशन का प्रभार सौंपा गया है. उन्हें जनरल मैनेजर, कॉरपोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस नई जिम्मेदारी के साथ प्रसून शुक्ला पत्रकारिता संबंधी अपना पहले वाला काम भी साथ-साथ करते रहेंगे.

प्रसून शुक्ला साईं प्रसाद मीडिया से जुड़ने से पहले कई चैनलों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे हैं. वे मैजिक टीवी में चैनल हेड की भूमिका के साथ हेड आपरेशंस का पद भी संभालते रहे. नये पद को संभालने की पुष्टि प्रसून शुक्ला ने फोन पर की. न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में रहते हुए हिमाचल और गुजरात चुनावों के दौरान प्रसून शुक्ला ने ग्राउंड पोलिटिकल रिपोर्टिंग की. गुजरात के एक क्षेत्रीय चैनल जीएसटीवी के अतिथि विश्लेषक के तौर पर भी जब तब दिखते हैं.

प्रसून शुक्ला सहारा समूह के राष्ट्रीय चैनल सहारा समय में सात साल तक रहे. यहां 'किसका होगा ताज' 'यूपी का महाभारत' जैसे तमाम चुनावी राजनीति से जुड़े कार्यक्रम तैयार करके अपनी अलग पहचान बनाई. सहारा से पहले प्रसून जीटीवी से भी जुड़े रहे. वहां 2004 के लोकसभा चुनावों में हास्य कलाकार जसपाल भट्टी के साथ 'चुनावी भट्टी' जैसा लोकप्रिय कार्यक्रम निकाला, साथ ही कई चुनावी कार्यक्रमों को भी प्रोड्यूस किया. 

जामिया मिलिया इस्लामिया से ह्यूमन राइट्स, पत्रकारिता के अलावा इतिहास से एम.ए. करने वाले प्रसून शुक्ला शारदा विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को पत्रकारिता के गुर सिखाने का भी काम कर चुके हैं. पत्रकारिता में पीएचडी करने वाले छात्रों को भी शोध के लिए प्रसून शुक्ला अपनी मदद और राय मुहैया कराते रहते हैं. बस्ती जिले के रहने वाले प्रसून बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. टीवी पत्रकारिता से उनका जुड़ाव बचपन से रहा है. उनका खुद का केबल न्यूज का संगठित कार्य बस्ती जिले में रहा है. प्रसून के बढ़े हुए कद और नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें बधाई देने का क्रम शुरू कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...