Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

यूपी पुलिस का विद्रूप चेहरा, एएसपी ने कहा – इतनी पुरानी औरत से बलात्‍कार कौन करेगा?

लखनऊ : यूपी पुलिस का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर सामने आया है। देवरिया में तैनात एएसपी रैंक के एक अधिकारी ने रेप की शिकार उस महिला की बेइज्‍जती कर डाली जो केस दर्ज करवाने थाने गई थी। रेप की शिकार होने के बाद भी पुलिस ने संबंधित थाने में मामला दर्ज नहीं किया। थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने पर चार बच्‍चों की मां यह महिला न्‍याय की आस लिए एक बड़े अफसर के पास गई। लेकिन वहां जो हुआ उसने यूपी पुलिस और उसकी संवेदनशीलता को तार-तार कर दिया।

लखनऊ : यूपी पुलिस का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर सामने आया है। देवरिया में तैनात एएसपी रैंक के एक अधिकारी ने रेप की शिकार उस महिला की बेइज्‍जती कर डाली जो केस दर्ज करवाने थाने गई थी। रेप की शिकार होने के बाद भी पुलिस ने संबंधित थाने में मामला दर्ज नहीं किया। थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने पर चार बच्‍चों की मां यह महिला न्‍याय की आस लिए एक बड़े अफसर के पास गई। लेकिन वहां जो हुआ उसने यूपी पुलिस और उसकी संवेदनशीलता को तार-तार कर दिया।

देवरिया जिले के बनकटा थाने में पुलिस ने इस महिला की शिकायत पर कोई ध्‍यान नहीं दिया तो 35 साल की यह दलित महिला अपने पति के साथ एएसपी केशव चंद्र गोस्‍वामी के पास गई। एएसपी ने पहले पूछा कि महिला के कितने बच्‍चे हैं तो जवाब मिला चार। उन्‍हें यह भी बताया गया कि महिला के बड़े बच्‍चे की उम्र 16-17 साल के करीब है। महिला के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद एएसपी ने कहा, 'इतनी पुरानी औरत से बलात्‍कार कौन करेगा?' इससे महिला तथा उसका पति दोनों स्‍तब्‍ध रह गए।

हालांकि बाद में एएसपी ने यह भी कहा, 'ठीक है, मैं जांच कर लेता हूं' लेकिन एएसपी का आपत्तिजनक बयान मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो आईजी को अपने अफसर के बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी। आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) आरके विश्‍वकर्मा ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने अफसर के इस रवैये पर खेद जताया और माफी मांगी। उन्‍होंने बताया कि पीडित महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आईजी ने महिला को अपमानित करने वाले बयान के लिए अफसर पर कारवाई करने का भी भरोसा दिया। उन्‍होंने कहा कि मिडिल लेवल के पुलिस अफसरों को खास ट्रेनिंग दिए जाने की जरूरत है कि आम लोगों या मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍हें कैसा रवैया अपनाना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...