दैनिक जनवाणी, मुजफ्फरनगर से खबर है कि मार्केटिंग टीम ने इस्तीफा दे दिया है. मार्केटिंग के जिला प्रभारी कम असिस्टेंट मैनेजर राजेश पराशर अपनी टीम के साथ अखबार को बाय कर दिया है. अभी पता नहीं चल पाया है कि वे लोग कहां ज्वाइन करेंगे. राजेश इसके पहले अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे. संभावना जताई जा रही है कि वे एक बार फिर अमर उजाला वापस जा सकते हैं.
जनसंदेश टाइम्स, कौशांबी से खबर है कि सुशील केशरवानी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर अखबार के ब्यूरो चीफ थे. अखबार के अंदर चल रही राजनीति से नाराज होकर सुशील ने अखबार से इस्तीफा दिया है. वे अखबार की इलाहाबाद में लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. वे इसके पहले भी कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सुशील अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






