Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बिना शासनादेश के गनर लेकर घूम रहे पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह और अजयराज शर्मा

एसएसपी, नोयडा से आरटीआई में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सुधारों पर काम करने वाले यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह के पास स्वयं लंबी अवधि से बिना शासन की अनुमति के सुरक्षाकर्मी मौजूद दिखता है. यही स्थिति दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय राज शर्मा की भी है. आरटीआई जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह और अजय राज शर्मा के पास कई वर्षों से पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात रहे हैं जो आज भी उनके पास मौजूद हैं.

एसएसपी, नोयडा से आरटीआई में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सुधारों पर काम करने वाले यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह के पास स्वयं लंबी अवधि से बिना शासन की अनुमति के सुरक्षाकर्मी मौजूद दिखता है. यही स्थिति दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय राज शर्मा की भी है. आरटीआई जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह और अजय राज शर्मा के पास कई वर्षों से पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात रहे हैं जो आज भी उनके पास मौजूद हैं.

एसएसपी नोयडा द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को उपलब्ध कराये गए आरटीआई के अनुसार अजय राज शर्मा के सम्बन्ध में 11 जनवरी 2010 के गृह विभाग, उत्तर प्रदेश के शासनादेश में कोई विशिष्ट जीवनभय न होने के कारण सुरक्षा प्रदत्त नहीं कराये जाने का निर्णय लिया गया है लेकिन उनके साथ सुरक्षा कर्मी नियुक्त है. प्रकाश सिंह को आखिरी बार 17 अगस्त 2011 के शासनादेश द्वारा छह माह हेतु ही सुरक्षा कर्मी दिया गया था, लेकिन करीब एक साल से अनधिकृत रूप से ही यह सुरक्षा कर्मी उनके साथ नियुक्त है.

डॉ. ठाकुर ने डीजीपी, यूपी को बिना शासनादेश के दिये सुरक्षाकर्मी प्रदान किये जाने के बारे में आवश्यक कार्यवाही करने को पत्र लिखा है. नीचे डीजीपी को लिखा गया पत्र…



सेवा में,
पुलिस महानिदेशक,
उत्तर प्रदेश,
लखनऊ

विषय- श्री प्रकाश सिंह और श्री अजय राज शर्मा को नियम विरुद्ध ढंग से प्रदत्त सुरक्षाकर्मी विषयक  विषयक   

महोदय,

मैं आपके समक्ष एसएसपी, नोयडा से आरटीआई में प्राप्त कतिपय जानकारी प्रस्तुत कर रही हूँ. इनके अनुसार पुलिस सुधारों पर काम करने के लिए विख्यात यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह के पास स्वयं लंबी अवधि से बिना शासन की अनुमति के ही सुरक्षाकर्मी मौजूद है. यही स्थिति दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय राज शर्मा की भी है.
आरटीआई जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह और अजय राज शर्मा के पास कई वर्षों से पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात रहे हैं जो आज भी उनके पास मौजूद हैं.

एसएसपी नोयडा द्वारा उपलब्ध कराये गए आरटीआई के अनुसार अजय राज शर्मा के सम्बन्ध में 11 जनवरी 2010 के गृह विभाग के शासनादेश में निर्णय लिया गया था कि कोई विशिष्ट जीवनभय न होने के कारण सुरक्षा प्रदत्त नहीं कराये जाने का निर्णय लिया गया है. प्रकाश सिंह को आखिरी बार 17 अगस्त 2011 के शासनादेश द्वारा छः माह हेतु ही सुरक्षा कर्मी दिया गया था लेकिन करीब डेढ़ साल से अनधिकृत रूप से ही यह सुरक्षा कर्मी उनके साथ नियुक्त है.

अतः मैं आपसे निवेदन करती हूँ कि इन महानुभावों को बिना किसी शासनादेश अथवा बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के प्रदत्त सुरक्षाकर्मी वापस किये जाने और इस अवधि का पैसा नियमानुसार वसूल किये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें.

पत्र संख्या- NT/DG/PS/01                                   
दिनांक-23/03/2013

भवदीया,

(डॉ. नूतन ठाकुर)                                                                                             

5/426, विराम खंड,  गोमती नगर, लखनऊ                                                        
# 94155-34525

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...