Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अरविंद कटियार ने हिंदुस्तान और शांति स्वरूप ने अमर उजाला को बॉय बॉय बोला

कानपुर और इलाहाबाद शहरों से एक-एक सूचनाएं मिली हैं. दैनिक हिंदुस्तान, कानपुर में कई वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कटियार ने इस्तीफा दे दिया है. अरविंद कटियार कानपुर के निवासी हैं और कई अखबारों में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं.

कानपुर और इलाहाबाद शहरों से एक-एक सूचनाएं मिली हैं. दैनिक हिंदुस्तान, कानपुर में कई वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कटियार ने इस्तीफा दे दिया है. अरविंद कटियार कानपुर के निवासी हैं और कई अखबारों में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं.

विज्ञान से स्नातकोत्तर कर चुके अरविंद ने करियर की शुरुआत अमर उजाला कानपुर से की. बाद में वे अमर उजाला वाराणसी यूनिट की लांचिंग टीम के हिस्सा बने और कई वर्षों तक बनारस में रहकर अमर उजाला में काम किया. उसके बाद वे हिंदुस्तान, कानपुर का हिस्सा बन गए. वे मीडिया में करीब सोलह वर्षों से सक्रिय हैं. अरविंद जल्द ही नई शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं.

इलाहाबाद से मिली जानकारी के अनुसार अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत शांति स्वरूप ने इस्तीफा दे दिया है. वे तकरीबन दस साल से मीडिया में कार्यरत हैं. शांति स्वरूप अमर उजाला, इलाहाबाद में सिटी डेस्क पर कार्यरत थे. शांति स्वरूप अमर उजाला, इलाहाबाद में वर्ष 2009 से कार्यरत थे. उसके पहले वे अमर उजाला, कानपुर की टीम के हिस्सा थे. शांति स्वरूप की नई पारी के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...