Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आजतक के आलोक और भुवनेश को मीडिया अवॉर्ड, इंदौर में सम्मानित होंगे मध्य प्रदेश के पत्रकार

हिंदी के जाने-माने कवि-लेखक और आजतक के पत्रकार आलोक श्रीवास्तव और दिल्ली-आजतक चैनल के एंकर-रिपोर्टर भुवनेश सेंगर को मीडिया अवॉर्ड -2013 से सम्मानित किया जाएगा। इंदौर प्रेस क्लब, देश भर में सक्रिय मध्यप्रदेश के चुनिंदा पत्रकारों को हर साल मीडिया अवॉर्ड देकर सम्मानित करता है। इस बार 28 से 30 मार्च के बीच इंदौर में आयोजित सार्क देशों के विशाल पत्रकार सम्मेलन में आलोक श्रीवास्तव को साहित्य और पत्रकारिता के लिए और भुवनेश सेंगर को उनकी टेलीविज़न पत्रकारिता के लिए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा दिया जाएगा।

हिंदी के जाने-माने कवि-लेखक और आजतक के पत्रकार आलोक श्रीवास्तव और दिल्ली-आजतक चैनल के एंकर-रिपोर्टर भुवनेश सेंगर को मीडिया अवॉर्ड -2013 से सम्मानित किया जाएगा। इंदौर प्रेस क्लब, देश भर में सक्रिय मध्यप्रदेश के चुनिंदा पत्रकारों को हर साल मीडिया अवॉर्ड देकर सम्मानित करता है। इस बार 28 से 30 मार्च के बीच इंदौर में आयोजित सार्क देशों के विशाल पत्रकार सम्मेलन में आलोक श्रीवास्तव को साहित्य और पत्रकारिता के लिए और भुवनेश सेंगर को उनकी टेलीविज़न पत्रकारिता के लिए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा दिया जाएगा।

पिछले वर्ष यही अवॉर्ड आजतक के सुमित अवस्थी, सईद अंसारी और प्रणव रावल को दिया जा चुका है। आलोक श्रीवास्तव, मप्र की सांस्कृतिक नगरी विदिशा के आलोक 1993 से साहित्यिक-लेखन और पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पत्रकारिता में उनकी शुरुआत इंडिया टुडे, दैनिक भास्कर और आउटलुक में बतौर स्वतंत्र-पत्रकार हुई। साल 2003 में भोपाल में दैनिक भास्कर से जुड़े और साल 2005 में इंडिया टीवी के ज़रिए दिल्ली की टीवी पत्रकारिता में आए। पिछले 6 साल से वे आजतक के साथ जुडे हैं। युवा कवि और लेखक के रुप में ख्यात आलोक को साहित्य के कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। जिनमें मप्र साहित्य अकादेमी का दुष्यंत कुमार पुरस्कार और रूस का अंतरराष्ट्रीय पुश्किन सम्मान प्रमुख हैं। अपनी पुस्तक 'आमीन' के लिए विशेष चर्चा में रहे आलोक की ग़ज़लों को जगजीत सिंह, पंकज उधास, तलत अज़ीज़ और शुभा मुद्गल जैसे नामी फ़नकार अपनी आवाज़ दे चुके हैं। हाल ही में प्रसिद्ध सितार वादक पं. रविशंकर और अनुष्का शंकर के साथ उनका एलबम 'ट्रैवलर' ग्रैमी अवॉर्ड में भी नॉमिनेट हुआ था।

भुवनेश सेंगर, इंदौर के ही भुवनेश ने साल 2000 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंदौर के नईदुनिया अखबार से बतौर सब एडिटर की। इलेक्ट्रोनिक मीडिया में सहारा समय के जरिये 2003 में कदम रखा। 2004 में इलक्ट्रानिक मीडिया में रहते हुए नर्मदा पर बने इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावितों के मसले बेहद संवेदनशीलता से उछाया। इस सामाजिक मुद्दे पर रिपोर्टिंग को कई मंचो पर सराहा गया। बीते सात सालों से भुवनेश दिल्ली आजतक में बतौर प्राइम टाइम एंकर दिल्ली के मुद्दों को धार दे रहे हैं।

राहुल रंजन निगम
दिल्ली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...