(कानाफूसी) एक युवा कांग्रेसी नेता के पिताजी, जो खुद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं, का सेक्स वीडियो इन दिनों मीडिया में तहलका मचाए हुए है. अस्सी के आसपास उनकी उमर होगी और वीडियो में उनके अंदाज-ए-बयां देखने लायक है. पर यह उनका निजी मामला है. इसलिए यह कभी पब्लिक डोमेन में नहीं आ पाएगा. हां, मीडिया वाले खूब मजे लेकर देख रहे हैं. मेरे यहां भी आया हुआ है.
मैंने देखा, कुछ खास नहीं लगा मुझे. इंद्रियजन्य सुखों के इस दौर में अगर कोई अच्छा खाना, अच्छा पहनना, अच्छे जगह रहना, सेक्स लाइफ इंज्वाय करना कर रहा है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. संभव है कांग्रेसी दादाजी वियाग्रा के जोर के कारण भरपूर जोर-आजमाइश कर रहे हों पर आखिरकार दिल तो बच्चा है जी.. कुछ लोगों ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद ही नहीं, बल्कि उनका पूरा खानदान कांग्रेसी टाइप हो जाता है…. 🙂
-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया





