Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘मैं अवैध संबंध से पैदा हुई हूं, मेरे दादा ही मेरे असली पिता हैं’

मुंबई। नारायण दत्त तिवारी और रोहित शेखर का मामला आपकी जेहन में जरूर होगा। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई में सामने आया है। एक महिला ने मुंबई हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इसमें उसने कहा है कि वह अपने दादा और मां के अवैध संबंध से पैदा हुई है।

मुंबई। नारायण दत्त तिवारी और रोहित शेखर का मामला आपकी जेहन में जरूर होगा। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई में सामने आया है। एक महिला ने मुंबई हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इसमें उसने कहा है कि वह अपने दादा और मां के अवैध संबंध से पैदा हुई है।

42 वर्षीय शीतल भाटिया अपने बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहीं थीं। इसी दौरान उनको पता चला कि वह कुछ साल पहले तक जिसे दादा कहतीं थीं वही उनके वास्तविक पिता हैं। अब अपनी मां और अपने लिए वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाई हैं। अपनी याचिका में शीतल ने दावा किया है कि कानूनन उनके दादा रमेश भाटिया, जो कि भांडूप में भाटिया हॉस्पिटल के फाउंडर हैं, वास्तव में उनके पिता हैं। शीतल ने आरोप लगाया है कि उनकी मां और उनके दादा(रामेश भाटिया) के बीच अवैध संबंध था। इससे ही वह पैदा हुईं हैं।

शीतल ने बताया कि उनकी मां की शादी रमेश भाटिया के बेटे रंजीत से 1970 में हुई थी। उनके पिता रंजीत को मिर्गी की बीमारी थी। इसका नाजायज फायदा उठाते हुए उनके दादा उनकी मां के साथ यौन संबंध बनाते थे। उनकी मां चुप रहीं और सबकुछ बर्दाश्त करती रहीं। रंजीत की 1991 में मौत हो गई। इसके बाद रमेश ने उनकी मां को कष्ट देना शुरू कर दिया। शीतल ने बताया कि जब वह करीब 30 साल की थीं तब लगातार अपने बारे में मां से पूछा करती थीं। तो उनकी मां उन्हें डांटकर चुपा करा देती थीं और कहती थीं कि अब सबकुछ डॉक्टर रमेश के ही हाथ में है।

मई 1998 में बोरिवली में जब एक रिश्तेदार के घर समारोह में सभी घरवाले गए थे तो उनके दादा(रमेश भाटिया) ने छेड़खानी की। जब उन्होंने इस बारे में अपनी चाची सुलेखा से बात की तब सभी से पहले डांटा फिर किसी को नहीं बताने को कहा। मारने तक की धमकी दी गई। 16 अक्तूबर 2012 को शीतल ने डॉक्टर रमेश को एक नोटिस भेजा और डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। तब डॉक्टर रमेश भाटिया के बेटे शैलेष भाटिया ने अपने ऑफिस बुलाया और एक फ्लैट देने के बदले चुप रहने को बोला। नहीं चुप रहने पर पैसे और पॉवर की धमकी भी दी।

शीतल ने कहा कि फरवरी के मध्य में कुछ अनजाने लोग उनका पीछा करते थे अपने जीवन पर खतरे को लेकर पुलिस के पास शिकायत किया। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अब शीतल ने डॉक्टर रमेश के खिलाफ हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। और इनके डीएनए टेस्ट की मांग की है।

शीतल की आंटी सुलेखा भाटिया का कहना है कि पैसों के खातिर यह गंदा आरोप लगाया जा रहा है। हम लोग डीएनए टेस्ट के लिए तैयार हैं। यह महिला पैसों के लिए अपनी ही मां को बदनाम कर रही है। डॉ रमेश भाटिया से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले पर कुछ नहीं कहना है। उनके बेटे शैलेष भाटिया ने कहा कि सारे आरोप गलत हैं। इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। (मिड डे)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...