Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एक चैनल के पत्रकार को उसकी पत्‍नी ने ठगा

दिल्ली। एक शादी शुदा ठग महिला ने एक टीवी चैनल के पत्रकार से शादी की और उसे चूना लगाकर भाग गई. इस खेल में उस महिला का पहला पति तथा परिवार के लोग भी शामिल हैं. भुक्‍तभोगी पत्रकार ने की सूचना भजनपुरा पुलिस को दे दी है. यह महिला किसी से शादी करने के बाद गहने और पैसे लेकर भाग जाती है. हैरत की बात है कि टीवी पत्रकार राकेश (बदला हुआ नाम) को पता चल गया था कि उसके ससुराल के लोग अपराधी हैं इसके बावजूद खूबसूरत पत्नी का मोह नहीं त्‍यागा और धोखा खा गया. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है.

दिल्ली। एक शादी शुदा ठग महिला ने एक टीवी चैनल के पत्रकार से शादी की और उसे चूना लगाकर भाग गई. इस खेल में उस महिला का पहला पति तथा परिवार के लोग भी शामिल हैं. भुक्‍तभोगी पत्रकार ने की सूचना भजनपुरा पुलिस को दे दी है. यह महिला किसी से शादी करने के बाद गहने और पैसे लेकर भाग जाती है. हैरत की बात है कि टीवी पत्रकार राकेश (बदला हुआ नाम) को पता चल गया था कि उसके ससुराल के लोग अपराधी हैं इसके बावजूद खूबसूरत पत्नी का मोह नहीं त्‍यागा और धोखा खा गया. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है.

अब यह बात भी सामने आई है कि उक्‍त महिला पहले से ही शादी शुदा थी और उसका पति कोई और नहीं बल्कि पानीपत का छंटा हुआ बदमाश है. मामला यमुना विहार का है. राकेश  अपने परिवार के साथ यही रहता है तथा एक निजी चैनल में नौकरी करता है. राकेश की शादी पानीपत निवासी रीना से छह नवंबर, 2011 को हुई थी. शादी से पहले रीना की मां शीला ने राकेश के परिजनों को बताया था कि उसके चार बेटे अलग-अलग विभागों में अच्छी पोस्ट पर हैं. शादी के तीन दिन बाद राकेश किसी रस्म के लिए अपने ससुराल पहुंचा. इसी दौरान ससुराल में पुलिस की रेड पड़ गई, पुलिस राकेश को भी साथ ले गई. थाने जाकर उसे पता चला कि उनके चारों साले घोषित बदमाश हैं. इसके बाद उसे अपने साथ धोखा होने का अंदाजा हुआ. वह किसी तरह छूट कर घर आए तथा परिजनों को सारी बात बताई.

इसके बाद राकेश के परिजन रीना की मां शीला को मिलने के लिए बुलाया तो उसने 15 नवम्‍बर को आने की बात कही. इस दौरान राकेश ने अपनी पत्‍नी रीना पर भी नजर रखने के लिए घरवालों को सचेत कर दिया था. 15 नवम्‍बर को जब मोहन की मां नहाने के लिए गई थी तथा घर के अन्‍य दूसरे सदस्‍य बाहर थे, तभी रीना ने 65 हजार रुपए नकद और लगभग छह लाख रुपये मूल्‍य के जेवरात लेकर रफूचक्‍कर हो गई. जब राकेश की मां नहाकर बाहर निकली तो सन्‍न रह गईं. उन्‍होंने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई.

उसी दिन शाम को राकेश के मोबाइल पर पानीपत से विजय उर्फ बैंगन नामक व्‍यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को रीना का पहला पति बताते हुए खुद को पानीपत का बदमाश बताया तथा कहा कि अगर उसकी शिकायत की गई तो वह राकेश के परिवार के सदस्‍यों को जान से मार देगा. जांच के बाद राकेश को पता चला कि रीना का परिवार अपने घर की लड़कियों का इसी तरह शादी कराके माल उड़ाता है. शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...