दैनिक भास्कर, मोगा फरीदकोट प्रभारी लक्ष्मीकान्त दुबे ने इस्तीफ़ा दे दिया है. लगभग एक माह पूर्व उनका तबादला इंदौर किया गया था, मगर वह इंदौर नहीं गए. इसके बाद उनका तबादला रोक दिया गया था. 14 मार्च को वह फिर से मोगा फरीदकोट का चार्ज ले लिए थे. मगर कुछ दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफे की नोटिस भेज दी और अवकाश पर चले गए. लक्ष्मीकान्त ने पिछले साल फ़रवरी में लुधियाना से भास्कर में अपनी पारी शुरू की थी, अक्तूबर में उन्हें मोगा जैसे महत्वपूर्ण जिले का प्रभारी बनाया गया.
लक्ष्मीकान्त ने तीन महीने में ही मोगा में भास्कर को नंबर एक बनाया था. जिसके लिए उन्हें प्रबंधन की तरफ से प्रशंसा भी मिली थी. मगर इसके बाद से भास्कर की अंदरुनी राजनीति में उन्हें परेशान किया जाने लगा और उनका तबादला इंदौर कर दिया गया. उधर लक्ष्मीकान्त के इस्तीफे के बाद मोगा में पहले ही दिन एजेंट ने सर्कुलेशन हेड को फोन कर कॉपी कम कर देने को कहा है. माना जा रहा है कि बिहार-यूपी के तमाम लोग भास्कर से इस्तीफा देंगे.





