दैनिक भास्कर में इस्तीफे का जो दौर शुरू हुआ है अब वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लुधियाना में सिटी एडिटर के पद पर तैनात सौरभ द्विवेदी, जो नोटिस पीरियड पर चल रहे थे तथा यहां से इस्तीफा देने के बाद नवभारत टाइम्स, लखनऊ के साथ जुड़ने वाले हैं, अब मेडिकल लीव पर चले गए हैं. वे नोटिस पीरियड खतम होने तक मेडिकल पर ही रहेंगे. सौरभ के अलावा दैनिक भास्कर चंडीगढ़ से वरिष्ठ रिपोर्टर प्रवीण पाण्डेय, बठिंडा भास्कर से रिपोर्टर राजकमल कटारिया ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है. ये लोग कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
दैनिक भास्कर, मोगा से क्राइम रिपोर्टर स्वर्ण गुलाटी ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके भी अगले डेस्टीनेशन का पता नहीं चल पाया है. संभावना जताई जा रही है कि भास्कर में अगले कुछ समय में इस्तीफों का भूचाल आ सकता है. जिस तरीके का माहौल बना हुआ है और कई वरिष्ठों ने इस्तीफा दिया है, उससे समझा जा रहा है कि कई जूनियर लेबल के लोग भी अपना विरोध जताते हुए इस्तीफा दे सकते हैं.





