सेबी-सहारा मामले में सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (सैट) में सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। ये सुनवाई दिल्ली में होगी। शनिवार को सैट में सेबी-सहारा विवाद की सुनवाई मुंबई में हुई थी। ये मामला निवेशकों के 24,000 करोड़ रुपये वापस करने से जुड़ा है।
सहारा ग्रुप की 2 कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट ने निवेशकों से ये पैसे बॉन्ड के जरिए जुटाए थे। रिफंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की डेडलाइन पार होने के बाद सेबी ने पिछले महीने सुब्रत रॉय सहारा, उनकी दोनों कंपनियों और बड़े अधिकारियों के बैंक खाते और संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। (एमसी)





