Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण ने छापी गलत खबर, भड़के छात्रों ने की आगजनी

समस्तीपुर में दैनिक जागरण का प्रणाम कॉलम छात्रों की परेशानी का सबब उस वक़्त बन गयी जब प्रणाम कॉलम में १०+२ की परीक्षा के समय के बारे में गलत जानकारी प्रकाशित की गयी. इससे नाराज स्टूडेंट सड़क पर उतर गए तथा आगजनी की. इसके बाद छात्रों ने सड़क भी जाम कर दिया. सभी मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से पेश किया. कारण भी यह था कि जो स्टूडेंट अन्य जगहों से आये थे, उन्हें सुबह से ही केंद्र पर जाने के लिये तैयारी शरू कर दी, लेकिन जब केंद्र पर आये तो पता चला कि परीक्षा का टाइम १:४५ बजे है.

समस्तीपुर में दैनिक जागरण का प्रणाम कॉलम छात्रों की परेशानी का सबब उस वक़्त बन गयी जब प्रणाम कॉलम में १०+२ की परीक्षा के समय के बारे में गलत जानकारी प्रकाशित की गयी. इससे नाराज स्टूडेंट सड़क पर उतर गए तथा आगजनी की. इसके बाद छात्रों ने सड़क भी जाम कर दिया. सभी मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से पेश किया. कारण भी यह था कि जो स्टूडेंट अन्य जगहों से आये थे, उन्हें सुबह से ही केंद्र पर जाने के लिये तैयारी शरू कर दी, लेकिन जब केंद्र पर आये तो पता चला कि परीक्षा का टाइम १:४५ बजे है.

यह गलती जानकारी के अभाव और काम करने और जल्दीबाज़ी के कारण हुई. हम अपनी जिन्दगी में जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जो हमारे पूरे जीवन क्रम को प्रभावित करती हैं. यह गलतियाँ भी कुछ इसी तरह की थी. इस खबर पर दैनिक जागरण ने सार्वजनिक विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचने पर खेद प्रकट किया है. दैनिक जागरण समस्तीपुर के प्रभारी आर. कौशलेन्द्र व स्थानीय रिपोर्टर केशव कुमार पर करवाई तय थी लेकिन स्थानीय संपादक और दैनिक जागरण बिहार-झारखण्ड के संपादक शैलेन्द्र दीक्षित की नजरे-इनायत आर. कौशलेन्द्र पर थी, सो वह बच गए और केशव कुमार को सजा के तौर पर तबादला कर दिया गया.

केशव ने इस सजा को स्‍वीकार करने की बजाय अपना इस्तीफा सौंपना ही मुनासिब समझा. हालांकि जब स्थानीय संपादक समस्तीपुर आये तो उन्हें गलत सूचना दी गयी की स्टूडेंट ने जो हंगामा किया है उसमें गुरुकुल का हाथ है. गुरुकुल कोचिंग व दैनिक जागरण, समस्तीपुर में विज्ञापन प्रभारी आरके झा के कारण नहीं बनती है. गुरुकुल कोचिंग मीडिया को सालाना १२-२० लाख का विज्ञापन देता है. आज कल दैनिक जागरण, समस्तीपुर प्रभारी आर. कौशलेन्द्र के चलते अपनी पुरानी साख खोता जा रहा है. गिरते साख को बचने के लिए मुजफ्फरपुर से सुजीत व मोतिहारी से राजेश को समस्तीपुर का कामान सौप गया है. इधर यह भी खबर मिली है कि शैलेन्द्र दीक्षित की एक पार्टी में जाकर आर. कौशलेन्द्र ने फिर एक जीवनदान प्राप्त कर लिया है.

समस्‍तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...