नवी मुंबई : शहीद दिवस पर सैकड़ों लोगों ने वाशी रेल्वे स्टेशन से शिवाजी चौक तक कैंडल मार्च जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशेष कर नवी मुंबई के पत्रकारों के नेतृत्व में निकली गयी इस रैली में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। २३ मार्च शहीद दिवस के रूप में देश भर में बनाया जाता है शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद नमन व् जनजागृति समिति के माध्यम से वाशी स्टेशन से शिवाजी चौक तक कैंडल मार्च की रैली निकालकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान प्रो. केशर सिंह के अलावा कंचन टोडी इस रैली के आयोजक शहीद नमन समिति के समन्वयक नागमणि पाण्डेय साया समाजिक संस्था के अध्यक्ष जसपाल सिंह, पत्रकार दिनेश पाटिल, रमाकांत पाण्डेय, नितिन पड़वल, राकेश श्रीवास्तव, विशाल मल्होत्रा, समाजसेविका प्रियंका धवन, संतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों देश भक्त रैली में उपस्थित थे। इस दौरान इस रैली के आयोजक शहीद नमन व जनजागृति समिति के समन्यवक नागमणि पाण्डेय और जसपाल सिंह ने बताया कि देश में युवाओ संख्या अधिक होने के बावजूद युवा देश के लिए आगे आने में हिचकिचा रहे हैं। देश के लिए शहीद हुए देश भक्तों के प्रति उनमें जन जागरण नहीं है। इस लिए आज के समय में देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के प्रति युवा को आगे आने के लिए उन में जनजागृति करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है।
नागमणि ने बताया कि इस रैली के माध्यम से शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के संदेश युवाओं तक पहुंचने के लिए पिछले ७ वर्षों से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच कुछ लोगों ने शहीद भगत सिंह सुखदेव सिंह के बारे में अपनी अपनी राय व्यक्त की। वहीँ शाम को शिवाजी चौक पर रैली पहुँचने पर लोगों ने स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन पेश किया गया।





