इंदौर प्रेस क्लब, देश भर में सक्रिय मध्यप्रदेश के 15 चुनिंदा पत्रकारों को मीडिया अवॉर्ड-2013 से सम्मानित करेगा। 28 से 30 मार्च के बीच इंदौर में आयोजित होने वाले सार्क देशों के विशाल पत्रकार सम्मेलन में यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों दिए जाएंगे। इस मौक़े पर प्रदेश के 5 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाज़ा जाएगा।
सम्मान पाने वालों में आजतक के आलोक श्रीवास्तव और भुवनेश सेंगर, ज़ी न्यूज़ के प्रखर श्रीवास्तव और आकाश सोनी

आलोक श्रीवास्तव
तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्याटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी करेंगे। सार्क देशों के इस विशाल पत्रकार सम्मेलन में सौ से अधिक संपादकों और पत्रकारों के अलावा देश कई दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे।






