दैनिक भास्कर में चर्चा है कि पंजाब के मैगजीन हेड नव्येश नवराही भी यहां से इस्तीफा दे सकते हैं। वे बतौर मैगजीन संपादक दैनिक सवेरा जॉइन कर सकते हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि नव्येश नवराही शीतल विज के करीबी रहे हैं और इससे पहले वह शीतल विज के साथ उनके अखबार दिव्य टाइमस में काम कर चुके हैं। दैनिक सवेरा शुरू होने पर भी सबसे पहले उन्हें ही मैगजीन संपादक बनाना तय किया गया था, लेकिन तब उन्होंने मना कर दिया था। पर दैनिक भास्कर के अंदर चल रही चर्चाओं में नव्येश के दैनिक सवेरा जाने की बात की जा रही है।






