सेवा में, श्री मान चेयरमैन महोदय जी, भारतीय प्रेस परिषद, नयी दिल्ली. विषय :- जनता टीवी द्वारा स्ट्रिंगर्स के करीब 7 माह के पैसे न देने बारे में और हिसार उप चुनाव में जबरदस्ती कांग्रेस और हंजका के खिलाफ न्यूज़ बनवाने, दिखाने, एक पार्टी के हक़ में 12 लाख रुपये लेकर पेड न्यूज़ बुलेटिन में लगाने बारे में व प्रबंधन द्वारा झूठे केस में फंसवाने की धमकी देने बारे शिकायत पत्र.
श्री मान जी, निवेदन यह है कि मैं मयंक जोगी जनता टीवी में ब्यूरो हेड, हरियाणा के पद पर कार्यरत था. हिसार उप चुनाव में ब्यूरो हेड होने की वजह से मुझे चुनाव कवर करने के लिए भेजा गया. मगर जब मेरा खबर पर फ़ोनो हुआ तो मुझे साफ-साफ कहा गया कि आपको अपने फ़ोनो में अजय चौटाला को जिताना है. मुझे कहा गया कि अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मेरी नौकरी चली जाएगी. मजबूरन मुझे चार-पांच दिन ऐसा ही करना पड़ा. मेरे जमीर ने जब मुझे ऐसा करने से रोका तो मैंने मालिक को मना कर दिया कि मैं न झूठी खबर बनाऊंगा और न झूठा फ़ोनो दूंगा.
फिर मालिक गुरबिंदर सिंह ने दो यूनिट हिसार भेजी और अविनाश सिंह (रिपोर्टर) और साथी आये, उन्होंने हिसार चुनाव कवर किया, जो सरासर गलत तरीके से किया गया. उन को भी मैंने मना किया मगर अविनाश सिंह मेरे साथ हाथापाई पर उतर आया और फिर मालिक भी हिसार आये और एक यूनिट इनेलो के पीछे लगा दिया. और दूसरी को बोलफ्री के लिए लगा दिया. मुझे जनता का दरबार लगाने के लिए कहा गया. हजकां व कांग्रेस को कवर करने के लिए साफ़ मना कर दिया गया. अगर कुछ कवर होगा तो सिर्फ नेगिटिव न्यूज़. मैं चुप रहा क्योंकि अगर उस समय मैं शिकायत करता तो हमारे पैसे फंस जाते और जिस मालिक ने आज तक हरियाणा के स्ट्रिंगरों के पैसे नहीं दिए, जब मैंने पैसे मांगे तो मुझे नौकरी से निकाल दिया.
अब प्रबंधन मुझे धमका रहा है कि अगर कहीं शिकायत की तो मुझे किसी झूठे केस में फंसवा देंगे. हरियाणा के सारे स्ट्रिंगर आपने पैसे मांग रहे हैं और मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं है. मालिक से कई बार पैसे मांग चुका हूं. उल्टा वह मुझे धमकाते हैं. मेरे पास आपको शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, अगर जल्द स्ट्रिगर के पैसे नहीं दिए गए तो मुझे घर बेच कर उनके पैसे देने पड़ेंगे और मेरा परिवार सड़क पर आ जायेगा. इसके बाद मेरे पास आत्म हत्या करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बच जायेगा. मुझे आशा है कि जनता टीवी से आप हमारे पैसे जरुर दिलवाएंगे और जनता टीवी पर प्रसारित म्हारा हरियाणा लाइव प्रोग्राम जो रात्रि 8:30 पर चलता था उस की रिकार्डिंग मंगवाए आप को सबूत भी मिल जायेंगे. मुझे डर है कि जनता टीवी आपको शिकायत के बाद मरवा भी सकता है. अत: आप से प्रार्थना है कि जनता टीवी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए. आप की अति कृपा होगी.
धन्यवाद सहित
मयंक जोगी
पूर्व ब्यूरो हेड
जनता टीवी, हरियाणा
मोबाइल :-08295556660
:-09541644119





