आई नेक्स्ट की हालत लगातार खराब होती जा रही है. खबर इलाहाबाद से है. पिछले कुछ दिनों में आई नेक्स्ट में कार्यरत दो रिपोर्टर इस्तीफा देकर मध्य प्रदेश में पत्रिका के साथ जुड़ गए हैं. काफी समय से आई नेक्स्ट से जुड़े रहे विनीत तिवारी पत्रिका के साथ उज्जैन में अपनी नई पारी शुरू की है. वे इसके पहले भी कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्हें पत्रिका में रिपोर्टर बनाया गया है.
विनीत से पहले अनुराग शुक्ला भी आई नेक्स्ट से इस्तीफा देकर सतना में पत्रिका ज्वाइन कर चुके हैं. वे भी आई नेक्स्ट को लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे थे. उन्हें भी पत्रिका में रिपोर्टर बनाया गया है.





