आई नेक्स्ट, गोरखपुर से खबर है कि सिद्धार्थ के जाने के बाद खाली पड़े चीफ सब एडिटर के पद पर अश्वनी पांडेय ने ज्वाइन किया है. अश्वनी डीबी स्टार, भोपाल से इस्तीफा देकर आई नेक्स्ट से जुड़े हैं. अश्वनी लंबे समय से भास्कर के साथ जुड़े हुए थे. वे इसके अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उल्लेखनीय है कि विकास वर्मा के इस्तीफा देने के बाद सिद्धार्थ ही आई नेक्स्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन पिछले दिनों वह भी इस्तीफा देकर हिंदुस्तान चले गए थे, जिसके बाद यह पद खाली चल रहा था.
आई नेक्स्ट, गोरखपुर से ही दूसरी खबर है कि राजेश राय ने यहां फोटोग्राफर के पद पर ज्वाइन किया है. वे डीएलए नोएडा से इस्तीफा देकर आए हैं. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को फोटो जर्नलिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






