Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

संजय माफी की अपील करें न करें, मैं तो करूंगा : काटजू

नई दिल्ली। प्रेस कॉउंसिल के अध्यक्ष मारकंडेय काटजू ने कहा है कि वो संजय दत्त और जैब्बुनिसा की माफी के लिए महाराष्ट्र के गवर्नर से अपील करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि संजय दत्त ने माफी की अपील करने से इंकार कर दिया है तो काटजू ने कहा कि वो फिर भी उनकी सजा माफी की अपील गवर्नर से करेंगे। वो गवर्नर को पत्र लिखेंगे।

नई दिल्ली। प्रेस कॉउंसिल के अध्यक्ष मारकंडेय काटजू ने कहा है कि वो संजय दत्त और जैब्बुनिसा की माफी के लिए महाराष्ट्र के गवर्नर से अपील करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि संजय दत्त ने माफी की अपील करने से इंकार कर दिया है तो काटजू ने कहा कि वो फिर भी उनकी सजा माफी की अपील गवर्नर से करेंगे। वो गवर्नर को पत्र लिखेंगे।

काटजू ने कहा कि संजय दत्त और जैब्बुनिसा को कई आधारों पर माफी मिलनी चाहिए। मानवीय आधार पर दोनों को माफी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वो राष्ट्रपति और गवर्नर को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि संजय माफी की अपील नहीं करें न करें लेकिन मैं अपनी तरफ से अपील करूंगा। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो इसके हकदार हैं।

गौरतलब है कि संजय दत्त जब सरेंडर करेंगे तो उनको यरवडा जेल में रखा जा सकता है। जहां उन्होंने पहली बार 18 महीने काटे थे। पिछली बार संजय दत्त जब जेल गए थे तो उनकी हिम्मत नहीं टूटी थी। लेकिन इस बार वो जेल के नाम से पूरी तरह से टूटे हुए दिखे।

मालूम हो कि वकील और सामाजिक कार्यकर्ता आभा सिंह ने कहा है कि संजय ने सरेंडर करने का फैसला करके सही किया है। आभा सिंह संजय को माफी देने की विरोधी रही हैं। वहीं कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी का कहना है कि वो कानून की प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहते। हालांकि अभी तक कांग्रेस नेता संजय दत्त को माफी के पक्ष में दिख रहे थे, लेकिन अब कुछ कहने से बच रहे हैं। (आईबीएन)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...