Himanshu Kumar : सूर्यनेल्ली में सत्रह साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर के उसे पैंतीस दिन तक एक गेस्ट हाउस में बंद कर के उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था . बलात्कारियों में वर्तमान कांग्रेसी नेता और राज्यसभा का उपाध्यक्ष पी जे कुरियन भी शामिल था . दो हफ्ते पहले पीजे कुरियन के इस कांड में शामिल होने के बारे में कुछ युवाओं ने फेसबुक पर लिखा था ,कुछ युवाओं ने उसे लाइक किया तो पुलिस ने इन सब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कर ली . फेसबुक पर लिखने के कारण कुल एक सौ ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा बना दिया गया है .
लेकिन अब अब पीड़ित लड़की ने खुद कोर्ट से कहा है कि पीजे कुरियन को भी आरोपी बनाया जाए . कल कोर्ट ने पीजे कुरियन को नोटिस दिया है . फेसबुक पर इस बलात्कारी के बारे में लिखने वालों के खिलाफ मुकदमा बनाने वाले पुलिस अधिकारियों को जेल में डाल देना चाहिये . ये पुलिस वाले ताकतवर बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और न्याय के लिये आवाज़ उठाने वालों को फर्जी केसों में फंसाते हैं . इस मुल्क की पुलिस जनरल डायर की नौकर कब तक बनी रहेगी ? इनका ज़मीर कब जागेगा ?
गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने उपसभापति को नोटिस जारी किया
हिमांशु कुमार के फेसबुक वॉल से.





