Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण में सहारा प्रबंधन कार्रवाई के मूड में

चर्चा है कि सहारा मीडिया के हेड संदीप वाधवा का क्रेडिट कार्ड चोरी कर डेढ़ लाख रुपये के करीब की खरीदारी करने के मामले में सहारा प्रबंधन अपने आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का मूड बना रहा है. सूत्रों के मुताबिक संदीप वाधवा ने सहारा श्री सुब्रत राय सहारा को अपनी संस्तुति भेज दी है. उन्होंने क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण के सभी प्रमाण, सीसीटीवी फुटेज आदि को सुब्रत राय के पास भेजा दिया है.

चर्चा है कि सहारा मीडिया के हेड संदीप वाधवा का क्रेडिट कार्ड चोरी कर डेढ़ लाख रुपये के करीब की खरीदारी करने के मामले में सहारा प्रबंधन अपने आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का मूड बना रहा है. सूत्रों के मुताबिक संदीप वाधवा ने सहारा श्री सुब्रत राय सहारा को अपनी संस्तुति भेज दी है. उन्होंने क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण के सभी प्रमाण, सीसीटीवी फुटेज आदि को सुब्रत राय के पास भेजा दिया है.

चर्चा है कि वाधवा ने आरोपी पदाधिकारी को टर्मिनेट करने की सिफारिश की है. (सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए यहां क्लिक करें- sahara media head credit card theft issue – cctv footage)

उधर, आरोपी पदाधिकारी ने अपनी तरफ से सफाई और बचाव के लिए प्रयास तेज कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस मामले में एक बिलकुल नया रणनीतिक स्टैंड लिया है. उन्होंने सुब्रत राय के सामने अपना नया पक्ष स्पष्ट कर दिया है. इस नए पक्ष में सहारा मीडिया से जुड़े तीसरे बड़े पदाधिकारी को लपेटा जा रहा है.

बताया जाता है कि इस  प्रकरण में सहारा श्री सुब्रत राय सहारा इस माह की आखिरी तारीख को अपना फैसला सुनायेंगे. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि छोटे मोटे यानि सौ – दौ सौ रुपये की चोरी या गलत बयानी पकड़े जाने पर कई लोगों को सहारा से निकाला जा चुका है. क्या इस बड़े व गंभीर प्रकरण में आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी?

उल्लेखनीय है कि आरोपी पदाधिकारी का सहारा में इंटरनल कैडर जनरल मैनेजर का है. उन्हें समय-समय पर कई बड़ी जिम्मेदारियां दी गईं जिनमें सहारा मीडिया के हेड का पद भी शामिल रहा है. वे करीब दो दशकों से ज्यादा समय से सहारा के साथ जुड़े हुए हैं और कभी लखनऊ में तो कभी नोएडा मुख्यालय में रहकर सहारा प्रबंधन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं. उन पर समय-समय पर कई गंभीर आरोप लगे पर सहारा प्रबंधन का उन पर इतना अनुराग रहा कि हर बार उन्हें कुछ दिनों तक साइडलाइन करने के बाद फिर से मेनस्ट्रीम में लाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं.

उधर, सहारा के कई शीर्षस्थ लोगों ने पदाधिकारी पर क्रेडिट चोरी व खरीदारी किए जाने के आरोपों की पुष्टि की है. मजेदार यह है कि इतने बड़े प्रकरण में मीडिया घराने बिलकुल चुप्पी साधे हैं. कल्पना करिए, अगर ऐसा ही आरोप किसी गैर मीडिया वाले व्यक्ति पर होता तो पुलिस जाने कब तक उसे दबोच कर और उसके साथ फोटो खिंचवा कर पूरे मीडिया में सनसनी फैला देती और अपनी जमकर पीठ थपथपाती व वाहवाही लूटती. परंतु मीडिया के एक बड़े पद पर आसीन व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगने और इसका प्रमाण मिल जाने के बाद पुलिस और मीडिया, दोनों ने ही चुप्पी साध ली. देखना है कि इस गंभीर प्रकरण पर सुब्रत राय सहारा क्या फैसला सुनाते हैं. सूत्रों का कहना है कि कार्ड चोरी के आरोपी सहारा मीडिया पदाधिकारी के पास सहारा से जुड़े सैकड़ों राज हैं, इसलिए उन्हें सहारा से तो बाहर नहीं किया जाएगा, संभव है, उनके अधिकार सीमित कर उन्हें यूं ही किसी कोने में डाल दिया जाए, जैसा कि पहले भी उनके साथ हो चुका है.


इस प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें यूं हैं…

सहारा क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण : सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल (देखें वीडियो)

सहारा मीडिया के बड़े पदाधिकारी का क्रेडिट कार्ड चोरी, शक के घेरे में अपना ही

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...