इंदौर से ताजा सूचना आ रही है कि इंदौर से एयर एंबुलेंस दीपक को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है. कुछ ही देर में एयर एंबुलेंस दिल्ली पहुंच जाएगा. उनके साथ उनका परिवार भी एयर एंबुलेंस में मौजूद है. दिल्ली स्थित एम्स में उनका ऑपरेशन किया जाएगा. दीपक के तमाम शुभचिंतक उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं.
दीपक चौरसिया के घायल होने की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने फोन करके हालचाल लिया. शिवराज सिंह चौहान ने सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश अपने मशीनरी को दे दिया है. दीपक चौरसिया को आज इंदौर से आठ बजे एक कार्यक्रम लाइव करना था. साथ ही उन्हें इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेना था.
दीपक चौरसिया को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है. यहीं पर उनका इलाज कराया जाएगा. इंडिया न्यूज के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत ने बताया कि बहुत घबराने जैसी बात नहीं है. दीपक को चोटें आईं हैं, परन्तु जिस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं, वैसी कोई बात नहीं है. दीपक दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस से निकल चुके हैं. कुछ देर में दिल्ली पहुंच जाएंगे.






