इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस क्यू4 2012) के मुताबिक 3.91 करोड़ की कुल पाठक संख्या के आधार पर हिन्दुस्तान ने अपना दूसरा स्थान और मजबूत किया है। अखबार की औसत अंक पाठक संख्या अब 1.22 करोड़ हो गई है जो पिछले दौर से 4 हजार ज्यादा है। हालांकि इसी अवधि में हिन्दुस्तान के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और अमर उजाला की पाठक संख्या में कमी दर्ज की गई है।
हिन्दुस्तान ने पिछले तीन साल के दौरान पाठक संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की है। आईआरएस के पिछले 17 दौर में हिन्दुस्तान की पाठक संख्या बढ़ती आ रही है और यह देश का सबसे तेजी से बढ़ता अखबार बना हुआ है। पाठक संख्या में यह व्यापक वृद्धि पिछले तीन साल के दौरान अखबार के विस्तार अभियान का नतीजा है। अब यूपी और उत्तराखंड में हिन्दुस्तान की 46.2 लाख औसत अंक पाठक संख्या है जो पिछले दौर से एक लाख से ज्यादा है। हिन्दुस्तान यूपी और उत्तराखंड राज्यों में पिछले एक साल में बढ़ने वाला इकलौता दैनिक है और यहां इसकी 23% से ज्यादा की पाठक हिस्सेदारी है। (हिंदुस्तान)





