: अविनाश वाचस्पति दूसरे एवं अंकिता मिश्रा तीसरे स्थानी पर रहीं : ‘प्रवक्ता डॉट कॉम’ द्वारा गत अक्टूबर महीने में आयोजित द्वितीय लेख प्रतियोगिता में उमेश चतुर्वेदी ने प्रथम, अविनाश वाचस्पति ने द्वितीय एवं अंकिता मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ‘प्रवक्ता’ के तीन साल पूरे होने पर ‘मीडिया में व्याप्त भ्रष्टाचार’ विषय पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
उमेश चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार के रूप में रु. 2500/- , अविनाश वाचस्पति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में रु. 1500/- तथा अंकिता मिश्रा को तृतीय पुरस्कार के रूप में रु. 1100/- की राशि दी जाएगी एवं आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व ‘प्रवक्ता’ के दो साल पूरे होने पर भी लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पिछले साल भी उमेश चतुर्वेदी ही प्रथम आए थे। उमेश चतुर्वेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं तथा आए दिन कई अखबारों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं।






